फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी सांसद विवाद: राजद के मुस्लिम नेता ने कहा- जिनका काम देवेश चंद्र ठाकुर नहीं करेंगे, उनकी मदद हम करेंगे

Wed, 19 Jun 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi MP controversy: राजद नेता ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान की निंदा कर कहा कि उनका ये बयान बिल्कुल संवैधानिक नहीं है। क्या वे शपथ लेंगे तो उनके लिए नया शब्द बनेगा? क्या वे बोलेंगे कि बिना रार और द्वेष के मैं देश और राज्य की सेवा करूंगा?
विज्ञापन
राजद नेता इसराइल मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर अब तेजस्वी के मुस्लिम विधायक की प्रतिक्रिया आई है। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने बड़ा एलान कर कहा कि सांसद देवेश चंद्र ठाकुर जिनका काम नहीं करेंगे, वे लोग मेरे पास आएं। हम उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर अपने पद और कद का ख्याल नहीं रखते हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, सीतामढ़ी के नव निर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मुस्लिम, यादव और कुशवाहा को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार में सियासत गरमाई हुई है। इसको लेकर के राजद विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने बड़ा बयान दिया है। मंसूरी ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान की निंदा कर कहा कि उनका ये बयान बिल्कुल संवैधानिक नहीं है। क्या वे शपथ लेंगे तो उनके लिए नया शब्द बनेगा? क्या वे बोलेंगे कि बिना रार और द्वेष के मैं देश और राज्य की सेवा करूंगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजद विधायक ने सीधे तौर पर कह दिया कि देवेश चंद्र ठाकुर अगर जाति देखकर काम नहीं करेंगे तो वैसे लोग मेरे पास आएं। मैं उनके काम को करवाऊंगा। फिर चाहे कोई भी जाति क्यों न हो, चाहे सूरी हो या अन्य। जिनको भी देवेश चंद्र ठाकुर लौटा देंगे, वे सब मेरे पास आएं। हम खुद उनका काम कर देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें