फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के शक में भीड़ बनी जल्लाद! गांव में तनाव का माहौल

Fri, 13 Mar 2026 01:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बकरी चोरी के मामूली आरोप में एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। यह हत्या भीड़ ने की, जिसके बाद इलाके में तनाव पसर गया। परिजनों ने पप्पू राय पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां बकरी चोरी के मामूली शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत निवासी मोतीलाल राऊत के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बकरी चोरी का आरोप लगाकर की बेरहमी से पिटाई
जानकारी के अनुसार, मोतीलाल राऊत पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पप्पू राय और उसके साथियों ने युवक को लगातार पीटा। मारपीट इतनी ज्यादा थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पप्पू राय को इस हत्या का मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: जमीन विवाद ने ली दो जिंदगियां! सो रहे वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत
विज्ञापन


गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। बथनाहा थाना पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें