फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: BPSC से नियुक्त 34 शिक्षक संदेह के घेरे में; सत्यापन में स्टोर डेटा से मेल नहीं खा रही जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 12:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: स्थापना डीपीओ डॉ. अमरेंद्र पाठक ने कहा है कि संबंधित शिक्षकों को उनके पदस्थापित स्कूल के एचएम के साथ निर्धारित तिथि को 11 बजे भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीपीएससी से नियुक्त 34 शिक्षकों का सत्यापन नहीं हो सका है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बीपीएससी से पहले चरण में नियुक्त 34 शिक्षक संदेह के घेरे में आ चुके हैं। शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थापना डीपीओ कार्यालय में कराए गए थंब इंप्रेशन के सत्यापन में अब तक संबंधित शिक्षकों का स्टोर डेटा से सत्यापन नहीं हो सका है। वहीं, इनमें से कुछ शिक्षक निर्धारित कार्यक्रम के तहत सत्यापन में भाग ही नहीं ले पाए और ऐसे शिक्षक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में बीपीएससी से नियुक्त वैसे शिक्षक जिनके थंब इंप्रेशन का अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है, ऐसे शिक्षकों को एक अंतिम मौका दिया गया है। चार फरवरी को स्थापना डीपीओ कार्यालय में विशेष सत्यापन कैंप लगाया जाएगा। अगर इस बार भी इनका डेटा सत्यापित नहीं हो पाया तो विभाग को इसकी सूचना देते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थापना डीपीओ डॉ. अमरेंद्र पाठक ने कहा है कि संबंधित शिक्षकों को उनके पदस्थापित स्कूल के एचएम के साथ निर्धारित तिथि को 11 बजे भेजने का निर्देश दिया गया है।
 
इन शिक्षकों का सत्यापन अभी भी बाकी
उत्क्रमित उवि धनकौल बुजुर्ग की मंजू कर्ण, प्रा.वि. चिंगीतकिया दक्षिण टोल की प्रियंका, प्रा.वि. मधुबन गोट गर्ल्स उर्दू के सुलतान अहमद, म.वि. सुक्खी की ऋचा यादव, उ.उ.वि. डुमरा के रविश, उ.वि. कुरहर बोखरा की सुमन, एसएलएनएम उ.वि. चोरौत की ज्योति, राजनंदन सिंह उ.वि. बररी के सुरेश साह, उ.वि. दंडावारी सुरसंड की शिखा, म.वि. श्रीखंडी भिट्ठा की बूशरा बानो, प्रा.वि. न्यू कोआरी टोल सुरसंड के रिजवान अहमद, प्रा.वि. परती टोला रून्नीसैदपुर के आदित्य आनंद, म.वि. रायपुर की रुबी, प्रा.वि. नयावास रुन्नीसैदपुर के गुलाम रबानी, उ.वि. थुम्मा के प्रमोद, उ.वि. गिद्धा फुलवरिया के पुष्पेश कुमार, प्रा.वि. स्टेशन टोला रीगा के राहुल, उ.वि. हरिहरपुर के नवीन, उ.वि. रामपुर पचासी की दविस्तान नाज, प्रा.वि. हीरा कन्हौली पश्चिम टोल के राजीव रंजन, प्रा.वि. अंधरा ब्रह्मस्थान न्यू परसौनी के नरेंद्र, जनता उ.वि. परसौनी की कुमारी माधवी, जवाहर उ.वि. खैरवा बिशनपुर परिहार की प्रेमलता, प्रोजेक्ट बालिका उ.वि. परिहार के राम सागर प्रसाद, म.वि. चांदपुरा उर्दू की प्रिया शुक्ला, म.वि. विष्णुपुर भालूद की प्रियंका, म.वि. कन्या डुमरी कलन मेजरगंज के राहुल, उ.वि. डुमरी कला की अलका रानी, उ.वि. रनौली बथनाहा की सरस्वती, उ.वि. नरहा के सुनील मधुप, उ.वि. पंडौल की स्नेहा प्रिया, म.वि. बहेरी की सोनिया, उ.वि. परसौनी बैरगनिया के मो. बशर नवाज और प्रा.वि. बखरी दक्षिण टोल रीगा के राजा खान के थंब इंप्रेशन का सत्यापन अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें