फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बापूधाम महोत्सव में विकास की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Tue, 01 Sep 2026 05:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली। इनमें सड़क, पुल, नगर निगम की परियोजनाएं, तारामंडल और मोतीझील के विकास समेत कई योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बापूधाम महोत्सव के दौरान उपस्थित सीएम सम्राट चौधरी और सभा में मौजूद भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक पूर्वी चंपारण की धरती पर मंगलवार को विकास और संस्कृति का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित बापूधाम महोत्सव-2026 का उद्घाटन करने के साथ जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही पूरा गांधी मैदान उत्साह से भर गया। विकास योजनाओं में सड़क, पुल, नगर निगम की परियोजनाओं, तारामंडल, मोतीझील के विकास समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। मोतिहारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास प्रस्तावित तारामंडल को मोतिहारी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा- मुख्यमंत्री
जिले के हरसिद्धि प्रखंड में बरुआ घाट पुल का उद्घाटन भी कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख सौगातों में शामिल है। पुल के चालू होने से आसपास के लोगों को आवागमन में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। विकास योजनाओं के अलावा कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और किसानों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। पूर्वी चंपारण जैसे ऐतिहासिक जिले में विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला; दोनों की मौत
विज्ञापन


वहीं, बापूधाम महोत्सव तीन दिनों तक गांधी मैदान में चलेगा। एक से तीन सितंबर तक आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चंपारण की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों की झलक भी देखने को मिलेगी। पहले दिन मैथिली ठाकुर समेत कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जबकि अगले दिनों में सलमान अली और अजीत आनंद समेत अन्य कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन देश के नामी-गिरामी कवियों के साथ कवि सम्मेलन होगा और इसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें