फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Pran Pratishtha: राममय हुआ मुजफ्फरपुर; जमकर फूटे पटाखे, भक्ति में लीन हो झूम-झूम कर नाचे राम भक्त

Mon, 22 Jan 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Ram Mandir Pran Pratistha: श्रद्धालुओं ने बताया कि 500 वर्ष का इतिहास पूरा हो गया है। अब इससे बड़ा पल क्या होगा, जब भगवान राम अब तंबू से अपने घर में जा रहे हैं। यह पल बेहद ऐतिहासिक है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जश्न मनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में जश्न और उत्सव का माहौल है। इसी सिलसिले में मुजफ्फरपुर से जश्न की अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भगवान राम के उपासक जमकर के नाच गा रहे हैं और अपने प्रभु की भक्ति में लीन हैं। वहीं, कुछ श्रद्धालु इस दौरान भगवान शिव बनकर नाच गा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर खूब पटाखे जलाए गए।

विज्ञापन

 
दरअसल, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को बिहार का मुजफ्फरपुर भक्ति रस में डूबा दिखा। जहां लोगों और श्रद्धालुओं ने जमकर जश्न मनाया। मानो पूरा शहर भगवान राम की भक्ति में सराबोर हो गया है। इस दौरान भक्तों का खासा उत्साह भी देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालु राम भक्ति में लीन हो झूमकर नाचे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि 500 वर्ष का इतिहास पूरा हो गया है। अब इससे बड़ा पल क्या होगा, जब भगवान राम अब तंबू से अपने घर में जा रहे हैं। यह पल बेहद ऐतिहासिक है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसको लेकर देश नहीं बल्कि दुनिया भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। 1990 में कारसेवकों का राम मंदिर का सपना पूरा हो गया है। यह कोई आम दिन नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है। वहीं, इस दौरान भगवान राम के उपासक तथा अन्य श्रद्धालु नाचते और गाते हुए जश्न मनाते रहे। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें