फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का मिलेगा अतिरिक्त ठहराव, जानें कौन सी रुकेगी ट्रेनें

Mon, 04 Aug 2025 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Railway: बताया जा रहा है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अब पण्डौल स्टेशन पर रुकेगी। जयनगर से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 13225, 6 अगस्त से सुबह 11:34 से 11:36 बजे तक और दानापुर से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 13226 उसी दिन दोपहर 1:12 से 1:14 बजे तक पण्डौल पर ठहरेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव दो मिनट का होगा और इसे संबंधित तिथियों से प्रभावी किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14018 सदभावना एक्सप्रेस 7 अगस्त 2025 से रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर शाम 6:51 बजे पहुंचेगी और 6:53 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन बैरगनियां स्टेशन पर रात 7:56 बजे से 7:58 बजे तक और घोड़ासहन स्टेशन पर रात 8:22 बजे से 8:24 बजे तक ठहरेगी।

वहीं, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 14017 सदभावना एक्सप्रेस 8 अगस्त 2025 से घोड़ासहन स्टेशन पर रात 12:13 बजे से 12:15 बजे तक, बैरगनियां पर 12:34 से 12:36 बजे तक और रुन्नी सैदपुर पर 1:52 बजे से 1:54 बजे तक रुकेगी।

गाड़ी संख्या 14007 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस भी 7 अगस्त से घोड़ासहन और रुन्नी सैदपुर स्टेशनों पर क्रमशः 12:13 से 12:15 और 1:52 से 1:54 बजे तक रुकेगी। इसी प्रकार, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 14008, 6 अगस्त से शाम 6:51 बजे से 6:53 बजे तक रुन्नी सैदपुर और रात 8:22 से 8:24 बजे तक घोड़ासहन स्टेशन पर ठहरेगी।

लिच्छवी एक्सप्रेस की बात करें तो गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 6 अगस्त से तड़के 2:52 बजे से 2:54 बजे तक रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली गाड़ी संख्या 14006 उसी दिन शाम 7:28 बजे से 7:30 बजे तक रुकेगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  जलजमाव से नाराज एबीवीपी ने किया अनोखा विरोध, सड़क पर रोपी धान की फसल

जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14649) 8 अगस्त से सुबह 8:06 बजे से 8:08 बजे तक पण्डौल स्टेशन पर रुकेगी। जबकि इसी रूट की वापसी गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर 7 अगस्त को रात 11:22 बजे से 11:24 बजे तक पण्डौल पर ठहरेगी।

शहीद एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं की गाड़ियां 6 अगस्त से पण्डौल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव लेंगी। जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 सुबह 8:06 से 8:08 बजे तक और अमृतसर से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 14674 रात 11:22 से 11:24 बजे तक पण्डौल पर रुकेंगी।

इसके अतिरिक्त, इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अब पण्डौल स्टेशन पर रुकेगी। जयनगर से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 13225, 6 अगस्त से सुबह 11:34 से 11:36 बजे तक और दानापुर से जयनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 13226 उसी दिन दोपहर 1:12 से 1:14 बजे तक पण्डौल पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार इन ट्रेनों का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें