फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस 19 सितंबर से नियमित परिचालन में, बिहार के इन स्टेशनों पर ठहराव

Fri, 12 Sep 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Railway News: गाड़ी संख्या 20507 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस हर शुक्रवार को सायरंग से 16.30 बजे चलेगी और शनिवार को 18.10 बजे भागलपुर, 22.00 बजे पटना जंक्शन तथा रविवार को 01.20 बजे डीडीयू रुकते हुए 10.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम की राजधानी आइजोल से दिल्ली के लिए नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह नई राजधानी एक्सप्रेस आइजोल के सायरंग स्टेशन और दिल्ली के आनंद विहार के बीच परिचालित होगी। उद्घाटन विशेष के रूप में गाड़ी संख्या 02057 सायरंग-आनंद विहार 13 सितंबर 2025 को सायरंग से 10 बजे रवाना होगी। गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 14 सितंबर को भागलपुर 13.55 बजे, जमालपुर 14.55 बजे, पटना जंक्शन 17.50 बजे और डीडीयू 21.20 बजे पहुंचेगी तथा 15 सितंबर को 07.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन


पढे़ं; वैशाली में दुख की दोहरी मार, पहले पुत्र अब पिता सड़क दुर्घटना में काल के गाल में; जानें

नियमित परिचालन 19 सितंबर 2025 से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 20507 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस हर शुक्रवार को सायरंग से 16.30 बजे चलेगी और शनिवार को 18.10 बजे भागलपुर, 22.00 बजे पटना जंक्शन तथा रविवार को 01.20 बजे डीडीयू रुकते हुए 10.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20508 आनंद विहार-सायरंग राजधानी एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 19.50 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 15.15 बजे सायरंग पहुंचेगी। नई राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन से मिजोरम और दिल्ली के बीच यात्रा का समय और सुविधा दोनों बढ़ेंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें