फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 06:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar:  बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित आदापुर थाना में एक फर्जी मुंशी बनकर वसूली करने वाले इंतखाब आलम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे ले रहा था।  
विज्ञापन
आरोपी मुंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद एक अनाधिकृत व्यक्ति थाना परिसर में मुंशी का काम कर रहा था और लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

विज्ञापन


आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए इंतखाब आलम नामक व्यक्ति को 14,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी खुद को थाना का मुंशी बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक से पैसे ले रहा था।

जाल बिछाकर आरोपी को निगरानी ने पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सम्राट, गैरमौजूदगी ने बढ़ाई अटकलें, सियासी गलियारों में गरमाई चर्चा
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति थाना के अंदर बैठकर कैसे काम कर रहा था और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं थी। फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पूरे मामले की जांच में जुटा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें