फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : ससुराल वालों ने महिला कि हत्या, चुपके से पोखर के किनारे शव को जलाया, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 11:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता नीलम कुमारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या के बाद शव को चंवर के पोखर के पास जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों पर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बरबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित नसरतपुर गांव की है। मृतका की पहचान नीलम कुमारी (उम्र करीब 22 वर्ष), पति रोहित कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या करने के बाद शव को गांव के चंवर में बने पोखर के पास जला दिया।
विज्ञापन


11 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, नीलम कुमारी जंदाहा थाना क्षेत्र के हुदहुदपुर निवासी विशुनधारी सिंह की पुत्री थी। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले नसरतपुर निवासी रोहित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुक्रवार सुबह मृतका के मायके वालों को सूचना मिली कि नीलम की हत्या कर दी गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पोखर के पास जला दिया गया है। सूचना मिलते ही मायके के लोग ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार थे।

पोखर के पास मिला शव जलाने का निशान

मायके के लोगों ने खुद खोजबीन की, जिसमें गांव के चंवर में बने पोखर के पास शव जलाने के निशान मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव की तलाश की, लेकिन वह पूरी तरह जलाया जा चुका था। घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना
विज्ञापन


कई जगहों पर छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महुआ थाना क्षेत्र के किसी गांव में छिपे हैं। इसके बाद जंदाहा पुलिस ने महुआ पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके वालों ने पुलिस को लिखित आवेदन देने की बात कही है, जिसके बाद मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी और जांच में जुटी है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें