फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले झंडोतोलन कराने पर प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, जलेबी की जगह बांटा था खुरमा

Sat, 16 Aug 2025 10:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में समय से पहले झंडोतोलन कराने और जलेबी की जगह खुरमा बांटे जाने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर स्कूल प्रधानाध्यापक पर गाज गिरी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्कूल पहुंच हंगामा करते बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर वैशाली जिले के बेलसर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय चकगुलामुद्दीन में हुए कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जुल्फेकार अली खान पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 15 अगस्त की सुबह निर्धारित समय से पहले झंडोतोलन कर दिया और परंपरा के विपरीत जलेबी के स्थान पर बिस्कुट और खुरमा मिठाई का वितरण किया। इससे नाराज लोगों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: शराब तस्कर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
 
7:30 बजे ही फहराया झंडा, लोग नहीं हो सके शामिल
आमतौर पर हर साल विद्यालय प्रांगण में सुबह नौ बजे झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार प्रधानाचार्य ने अपने स्तर पर समय बदलते हुए सुबह 7:30 बजे ही झंडा फहरा दिया। इसकी जानकारी बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को नहीं दी गई। नतीजन कार्यक्रम में अधिकांश लोग शामिल नहीं हो पाए और समारोह अधूरा रह गया।
विज्ञापन



 
जलेबी की जगह खुरमा बंटने पर भड़के लोग
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के बाद जलेबी प्रसाद के रूप में बांटी जाती रही है, लेकिन इस बार प्रभारी प्रधानाचार्य ने परंपरा बदलते हुए बिस्कुट और खुरमा का वितरण करा दिया। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्यालय परिसर में ही जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
प्रशासन ने किया हस्तक्षेप, 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा
हंगामे की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रखंड प्रशासन ने प्रभारी प्रधानाचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
 
वीडियो के माध्यम से जारी आदेश पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि बिना सूचना समय और स्थान बदलकर झंडोतोलन करना और परंपरागत प्रसाद में बदलाव करना गंभीर लापरवाही है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि जब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, प्रधानाचार्य का वेतन रोका जाएगा। साथ ही निर्धारित समय सीमा में उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें