फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की निंदा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 26 Apr 2025 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Muslim Community Condemns Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने कड़ी निंदा की। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शैख गोट रैन के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा की।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी। एक मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी। इमाम शरफ आलम ने बताया कि इस हमले में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। मारे गए लोगों में कई राज्यों के पर्यटक और दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं, प्रधानमंत्री से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन


उलेमा हाफिज अब्दुल सलाम ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह हमला मानवता और शांति पर हमला है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। उलेमा नजबुल हसन ने देशवासियों से अपील की कि इस दुख की घड़ी में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ें। देश में शांति और भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन


पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
नेयाज अहमद ने जिले की सभी मस्जिदों से इसी तरह विरोध दर्ज करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट, दो सूटकेस ले गए बदमाश, बैठने को लेकर हुआ था विवाद

मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर मोहम्मद नेयाज अहमद उर्फ मोती, मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद मंजूर सहित मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें