फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर का जश्न: हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों का PAK को संदेश, बोले- देख ली सिंदूर की ताकत

Wed, 07 May 2025 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Celebration of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में अनोखा जश्न मनाया गया। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों ने पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा, देख लिया सिंदूर की ताकत।
विज्ञापन
जश्न मनाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में जश्न मनाया गया। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी धर्म के लोगों ने एक साथ मिलकर जश्न मनाया। भारतीय सेना के पक्ष में समर्थन करते हुए पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि सिंदूर में कितनी ताकत है, इसको हम सब मिलकर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे। हाथों में तिरंगा झंडा लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग एक साथ दिखे और कहा, देश के लिए हम सब तैयार हैं। देश को कोई आंख दिखाएगा तो हम उसकी आंख को निकाल लेंगे और हुक्का-पानी बंद कर देंगे। इस दौरान सभी धर्म के लोगों ने होली दिवाली एक साथ मनाया और अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन


देश ने दिखाया सिंदूर की ताकत
इस मौके पर कमलेश्वर प्रसाद उर्फ केपी पप्पू ने कहा कि बिहार का और देश का इस छोटे से शहर से हम सिंदूर की ताकत दिखा रहे हैं कि देख लो अगर आप सिंदूर को किसी भी तरह से ललकारोगे तो हम सब मिलकर इसका जवाब देंगे। रात के 12 बजे के बाद से गणेश वंदना के साथ इसकी शुरुआत की गई। यह हमारी संस्कृति और रिवाज का हिस्सा है। भगवान गणेश को सिंदूर प्यारा है और इसको हम सब ने दिखाया है। पाकिस्तान को यह बताया गया है कि आप हमारी बहन बेटी की सिंदूर को उजाड़ेगे तो हम इस सिंदूर की ताकत दिखा देंगे और पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर कर देंगे कि फिर से भारत की महिलाओं और बेटियों का सिंदूर मिटाओगे तो तुम्हारी नस्ल को मिटा देंगे, यह संदेश मुजफ्फरपुर से दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, मुस्लिमों ने तिरंगा लहराकर लगाए भारत माता की जय के नारे
विज्ञापन


देश का एक-एक मुसलमान बन गया ब्रिगेडियर
इम्तियाज अली ने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। पाकिस्तान के द्वारा किए गए इस नापाक हरकत के खिलाफ में देश का पूरा मुसलमान एक साथ खड़ा है। पाक के खिलाफ में देश का एक-एक मुसलमान एक साथ सरकार और देश के साथ खड़ा है और इसका मुंहतोड़ जवाब देते रहना चाहिए। इस युद्ध में देश का हर एक मुस्लिम ब्रिगेडियर उस्मान है और देश के लिए एक-एक मुस्लिम खून का कतरा को बहा देंगे और देश के लिए मारने मिटने के लिए सदा खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट की उड़ान रद्द, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

अब भी अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हम घर में घुस-घुस कर मारेंगे, यह तो अभी शुरुआत है और आगे भी लड़ाई जारी रखनी चाहिए। इस दौरान प्रसिमरण सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों ने पाक को जिस प्रकार से आतंकी के घर में घुसकर मारा है, भारत ने अपनी ताकत को दिखाया है, हमें देश के वीर सिपाही पर नाज है और हम इसका स्वागत कर रहे हैं और पूरे देश के सवा करोड़ भारतीय आज खुशी मना रहे हैं। हम सब एक साथ थे और आगे भी रहेंगे, आज इस दिन को ऐतिहासिक दिन के रूप में मना रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें