फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पाकिस्तान से तनातनी के बीच रेलवे पुलिस अलर्ट पर, विशेष अभियान चलाकर चप्पे-चप्पे पर की जा रही जांच

Wed, 07 May 2025 01:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज और प्रभारी मनीष कुमार ने बताया है कि मुख्यालय के निर्देश पर हमें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। हम लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। हर एक संदिग्ध गतिविधि और वस्तु पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
रेल पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से तनातनी के बीच नेपाल और उसके आसपास के जिलों में सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही रेल पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और 24 घंटे जांच कर रही है। खासकर स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री शेड, पार्सल, यूटीएस काउंटर और प्लेटफॉर्म पर जांच-पड़ताल की जा रही है। आधी रात को रेल पुलिस के जवानों ने सघन जांच अभियान को तेज कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश

रेल पुलिस नेपाल और उसकी सीमा से आने वाली ट्रेनों पर नजर रख रही है, सभी संदिग्ध गतिविधियों, यात्रियों और उनके सामान की जांच कर रही है। आरपीएफ की टीम द्वारा भी जांच करवाई जा रही है। नेपाल के बॉर्डर एरिया, खासकर रक्सौल और नरकटियागंज क्षेत्र से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसे लेकर रेल पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों के सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति से निपटने के लिए रेल पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जांच अभियान में सब इंस्पेक्टर गोकुलेश पाठक और उनकी पूरी टीम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुशील की पत्नी ने कहा, आतंकियों के आकाओं को भी मारे भारत, उनके चेहरे पर भी खौफ दिखना चाहिए

आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज और प्रभारी मनीष कुमार ने बताया है कि मुख्यालय के निर्देश पर हमें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। हम लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। हर एक संदिग्ध गतिविधि और वस्तु पर नजर रखी जा रही है। मेटल डिटेक्टर के साथ हमारे जवान मुस्तैद हैं, हर चीज की जांच कर रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेल पुलिस पूरी तरह तैयार है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर भी खास जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जांच अभियान की तस्वीरें...

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें