फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: चाचा की गला रेतकर की हत्या, चाची बचाने पहुंची तो उसे भी काट डाला; भतीजे ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Mon, 19 Jan 2026 07:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली के एक गांव में आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा महताब लाल की गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में पूर्व के आपसी विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची चाची को भी धारदार हथियार से कई जगह काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस वारदात से गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
मृतक और घायल की पहचान
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 60 वर्षीय महताब लाल के रूप में की गई है। वहीं उनकी पत्नी शकली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
 
धारदार हथियार से किया हमला
जानकारी के अनुसार, बहुआरा निवासी मंजय कुमार ने अपने चाचा महताब लाल को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान जब शकली देवी अपने पति को बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महताब लाल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद शकली देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां परिजन उन्हें आनन-फानन में लेकर पहुंचे।

पढ़ें- Bihar: खुद लड़की पसंद की थी... पर शादी से पहले दूल्हे ने गले लगाई मौत, आखिर शव लेकर फरार क्यों हो गए परिजन?
 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृतक की बेटी ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसके पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मां जब बचाने गईं तो उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही बराटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वैशाली एसपी ने बताया कि बहुआरा निवासी महताब लाल पर आपसी विवाद में हसुली से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपी मंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार हसुली भी बरामद कर ली गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें