फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चाय की दुकान बनी आग का गोला, ढाई लाख की संपत्ति राख, दुकानदार झुलसा

Thu, 12 Feb 2026 06:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में सेमरा बम बाबा मंदिर के पास एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर फट गया, जिससे बाइक, नकदी और दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक लाइन होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ पंचायत में सेमरा बम बाबा मंदिर के पास स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में हुई। आग लगने के दौरान सिलेंडर भी फट गया। आग से बाइक, नकदी और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकान के मालिक झुलसे

दुकान से सामान निकालने की कोशिश करते समय दुकान के मालिक मुकेश पंडित झुलस गए। उन्हें किसी तरह बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

ग्रामीणों की सूचना पर साहेबगंज और पारू से मिनी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इलाके में काफी अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे काबू में करना आसान नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल घायल दुकानदार का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें