शादी शुदा औरत हुई ठगी और प्रेम जाल की शिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादीशुदा महिला को युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर ठगी का शिकार बना दिया। आरोपी ने महिला को अपनी शान और रुतबे का दिखावा करके विवाह का झांसा दिया और सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर बोचहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोचिंग के दौरान हुई दोस्ती
पीड़िता ने बताया कि वह बोचहा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति बाहर काम करता है। इसी दौरान वह एक कोचिंग में पढ़ाने लगी, जहां एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और गरीबी से मुक्ति दिलाने तथा सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया।
पति से कराया तलाक
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया और कहा कि इसके लिए उसे अपने पति से तलाक लेना होगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मुंबई में काम करता था और सऊदी अरब से नौकरी का ऑफर मिलने के बाद वह वहां चला गया। इसके बाद सितंबर 2025 में महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया।
सरकारी नौकरी और बड़े रसूख का झांसा
पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि उसका और उसके परिवार का क्षेत्र में बड़ा रसूख है। इसलिए वह पहले उसे अपनी बेगम बनाएगा और फिर उसे सरकारी नौकरी भी दिलवाएगा। इसके बाद झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपी को तकरीबन तीन लाख रुपए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिए, लेकिन आरोपी पैसे लेकर गायब हो गया।
शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि उसके गायब होने के जब वह अपने पैसे की मांग के लिए आरोपी को खोजने उसके घर गईं, तो उसके परिवार और दोस्तों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने बोचहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें:
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर
पुलिस जांच में जुटी
इस पूरे प्रकरण पर बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपी फरार है और उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।