फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, फिर मंदिर में शादी कर घर से निकाला; पीड़िता पहुंची कोर्ट

Thu, 07 Aug 2025 09:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

प्रेमजाल में फंसाकर पहले शादी का झांसा दिया फिर युवती का यौन शोषण कर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ शादी रचाई। इसके बाद पहले से शादीशुदा पति और उसके घरवालों ने युवती को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
सिविल कोर्ट, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ राजा राम गांव में प्रेम जाल में फंसी एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन, फिर शादी और उसके बाद घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बेला इंडस्ट्रियल एरिया की एक सिलाई फैक्ट्री में काम करने वाली युवती की पहचान उसी क्षेत्र में काम करने वाले सुनील कुमार सहनी से हुई। आरोपी पहले से शादीशुदा है, लेकिन इस बात को छुपाकर उसने युवती से जान-पहचान बढ़ाई और प्रेम संबंध स्थापित किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। फिर दबाव डालकर गर्भपात कराया गया, जब उसने इसका विरोध किया तो दोबारा शादी का वादा किया गया और मंदिर में शादी रचाई गई।

ये भी पढ़ेंTeacher Transfer : सीएम नीतीश कुमार का शिक्षक तबादले को लेकर बड़ा निर्देश, अब तीन जिलों का विकल्प दे सकेंगे टीचर
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह पहले रौशनी खातून थी और प्रेमी के कहने पर उसने उसका धर्म अपनाया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी में आरोपी के परिजन और चाचा भी मौजूद थे। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वहां पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की, और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पूछा कि अब वह कहां जाएगी, तो आरोपी और उसके परिवार ने उसे रखने से साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता की ओर से अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि यह मामला गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का है। युवती ने गैर धर्म के व्यक्ति से प्रेम विवाह किया, उसका धर्म परिवर्तन किया, और शादी के बाद उसे त्याग दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए अब कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय की मांग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें