फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लोको पायलट भर्ती, अभ्यर्थी के विरोध की संभावना को लेकर रेल पुलिस अलर्ट पर; जिला प्रशासन को दी गई सूचना

Wed, 31 Jan 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। अभी रेल क्षेत्र मुजफ्फरपुर में कोई भी इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शन का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी रेल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट पर है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

aरेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती को लेकर के अलग-अलग क्षेत्र में अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेल पुलिस मुजफ्फरपुर अलर्ट पर है। रेल पुलिस के जीआरपी और आरपीएफ को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह के विरोध और यात्री के साथ परेशानी से बचाव को लेकर लगातार विभिन्न रेल स्टेशन को अलर्ट किया गया है। वहीं, रेल एसपी कुमार आशीष ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

 
दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के लिए भर्ती निकाली गई हैं। इन भर्तियों में की गई कटौती को लेकर अभ्यर्थियों में खासी नाराजगी है। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बिहार में कई जगहों पर प्रदर्शन किए हैं, जिनमें पटना के साथ अलग-अलग जगहों पर अभ्यर्थियों ने रैली निकाली थी। रैली के दौरान में आक्रोशित लोगों के द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया था। मौके से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया था। इसलिए रेल पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। अभी रेल क्षेत्र मुजफ्फरपुर में कोई भी इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शन का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी हमारे पास भी इनपुट है और किसी भी तरह की संभावना को देखते हुए रेल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। GRP और आरपीएफ की पुलिस के जवान लगातार इसको लेकर मुस्तैद हैं। इसके साथ ही हम लोग ने जिला प्रशासन को भी इस मामले की जानकारी दी है और इसके लिए अलर्ट पर है। ट्रेनों में और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर भी इस दिशा में लगातार ही कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रिवेंटिव एक्शन पर कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें