फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नदी किनारे झाड़ियों में चल रही थी जहरीली शराब की फैक्ट्री, उत्पाद विभाग ने ड्रोन के जरिए किया भंडाफोड़

Tue, 11 Feb 2025 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हमारी टीम लगातार इस तरह के अवैध धंधों पर नज़र रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
मौके से बरामद सामान तथा पकड़ा गया शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे घने झाड़ियों के बीच चल रहे इस गुप्त ठिकाने पर महुआ और गुड़ से जहरीली देसी शराब बनाई जा रही थी। यहां छापामारी के दौरान कई शराब तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन एक धंधेबाज को पकड़ लिया गया। टीम ने ड्रोन की मदद से इस अवैध अड्डे का पता लगाया और फिर अचानक छापामारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब निर्माण सामग्री जब्त कर ली।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाब इलाके में नदी किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में ड्रोन से निगरानी शुरू की। ड्रोन कैमरे से जब इलाके की जांच की गई, तो वहां कुछ लोग शराब बनाते दिखे। इसके बाद टीम ने अचानक छापामारी कर पूरे अड्डे को ध्वस्त कर दिया।
 
भागे तस्कर, एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त
छापामारी के दौरान शराब तस्कर गुड्डू कुमार को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। उत्पाद पुलिस टीम ने मौके से कई सामान जब्त किए हैं, जिसमें गैस चूल्हा, सिलेंडर, बड़े बर्तन, ड्रम में रखी गई गुड़ और महुआ से तैयार किया गया द्रव्य, 35 लीटर नकली देसी शराब शामिल हैं। शराब को महुआ और गुड़ को सड़ाकर तैयार किया जाता था, जिससे यह बेहद जहरीली हो जाती थी। इसी तरह की शराब पीने से अक्सर जहरीली शराब कांड की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

 
‘हम अलर्ट मोड पर हैं’
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हमारी टीम लगातार इस तरह के अवैध धंधों पर नज़र रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
 
गांव में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस खुलासे से हैरान हैं कि उनके आसपास इस तरह का अवैध धंधा चल रहा था। फिलहाल उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें