मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह को 75,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित मड़वन उच्च विद्यालय के पास हुई।
घटना के अनुसार, अवधेश सिन्हा नामक व्यक्ति ने घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह ने किसी मामले को निपटाने के एवज में 75,000 रुपये की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही दारोगा रिश्वत की रकम ले रहा था, उसे मौके पर ही धर-दबोचा।
दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बात की भी जांच हो रही है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ पहले से कोई भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दर्ज हैं या नहीं।
जानकारी के मुताबिक, रोशन सिंह 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जिले के सरैया थाना में पदस्थापित हैं। इस मामले में निगरानी की टीम आगे की करवाई में जुटी हुई है। जमीन के मामले में पैसे लेने के लिए बुलाया था। स्कूल में परीक्षा की ड्यूटी के दौरान वादी को बुलाया था, जिससे रिश्वत लेते हुए दारोगा को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
गिरफ्तारी के बाद सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस मामले में अन्य संलिप्तता की जांच भी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगर आगे और भी घूसखोरी के मामले उजागर होते हैं, तो आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इस मामले की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि सरैया थाना में पदस्थापित 2019 बैच के रोशन सिंह छपरा जिला के अवतार नगर के रहने वाले हैं। और जमीन के मामले में उन्होंने एक वादी को अपनी परीक्षा की ड्यूटी के दौरान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन प्रखंड के एक हाइ स्कूल के पास एग्जाम ड्यूटी करने के दौरान में घुस लेने के लिए ही बुलाया था।घूस की राशि करीब ₹1 लाख रुपए मांग की थी।इसके बाद 75000 की घूस देते हुए दरोगा रोशन सिंह को गिरफ्तार किया गया।वही इस मामले में निगरानी विभाग की टीम ने अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।इस दौरान में परिवादी के द्वारा लगातार घुस की मांग किया जा रहा था।