फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो पर बवाल, 'दुलारचंद यादव अमर रहे' के नारों से गूंजा मंच, वीडियो वायरल

Sat, 01 Nov 2025 04:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के दौरान हंगामा मच गया। मोकामा के बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर उनके समर्थकों ने रोड शो में “दुलारचंद यादव अमर रहें” और “प्रशांत किशोर मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर के रोड शो में विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के दौरान मोकामा के बाहुबली नेता दुलारचंद यादव के समर्थन में नारेबाजी हुई। यह घटना जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की शाम पीके के रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने अचानक प्रदर्शन करते हुए “दुलारचंद यादव अमर रहें” और “प्रशांत किशोर मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस विरोध का एक साढ़े चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोकामा में हाल ही में हुई बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या का असर अब अन्य जिलों में भी दिखने लगा है। यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दुलारचंद यादव की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है, जबकि उनके समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

जनसुराज के मोकामा प्रत्याशी ने एक लाइव वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया था कि अनंत सिंह समर्थकों द्वारा दुलारचंद यादव पर हमला किया गया था, जिसके बाद बिहार में विरोध और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम

इसी बीच, मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो के दौरान अचानक कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और “मोकामा का शेर दुलारचंद यादव अमर रहे”, “दुलारचंद यादव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी” जैसे नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद जनसुराज समर्थकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और पीके की गाड़ी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशांत किशोर लगातार जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं। शुक्रवार को वे कुढ़नी विधानसभा में थे, तभी यह विरोध प्रदर्शन हुआ। घटना के बाद इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें