फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल; अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई कार

Sat, 01 Nov 2025 11:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बोचहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के आदि गोपालपुर एनएच-57 के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही असम नंबर की एक लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले किसी अज्ञात वाहन से टकराई, फिर सड़क किनारे पुल की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार में भाजपा नेताओं का अकाल, योगी यूपी में चलाएं बुलडोजर', लालू की बेटी मीसा का निशाना

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बोचहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे। “एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग कार में फंसे हुए थे, जिन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें