फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: झोलाछाप डॉक्टर को लूटपाट के दौरान गोली मारी, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Mon, 30 Jun 2025 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

तीन अज्ञात बदमाशों ने घर लौट रहे झोलाछाप डॉक्टर को रास्ते में रोककर पैर में गोली मार दी और लूटपाट करके फरार हो गए। घायल चिकित्सक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के औराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक झोलाछाप डॉक्टर को लूटपाट के दौरान गोली मार दी। इस घटना में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अपराधी उनके पास से 5400 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी निजामुद्दीन के साथ हुई, जो पेशे से एक झोलाछाप डॉक्टर हैं और सीतामढ़ी जिले में अपने एक साथी के साथ क्लीनिक चलाते हैं। रविवार रात वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जोका पुल के पास राजखंड-पुपरी मार्ग पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की चाबी मांगी। निजामुद्दीन ने तुरंत चाबी निकाल ली, जिससे नाराज होकर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वे मौके पर गिर गए। इसके बाद अपराधी उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर हथियार लहराते हुए समस्तीपुर की ओर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Bihar News:   शंकरपुर में दबंगों ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाएं घायल; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए औराई सीएचसी में भर्ती करवाया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें