फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, मगर धूप तेज; क्या रहेगा आज मौसम का हाल, आगे कैसा?

Mon, 30 Jun 2025 08:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
पटनावासी आज भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, रोहतास, नालंदा में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए इन इलाके में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा पांच जुलाई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट 30 जून से पांच जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना के मौसम की बात करें तो यहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार सुबह तेज धूप निकली है। रविवार शाम हल्की बारिश हुई लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग आज भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इन जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट
30 जून यानी आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, गोपालगंज में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।  
वक्फ कानून के खिलाफ बोलते हुए तेजस्वी यादव क्या नहीं बोल गए, चुनाव आयोग पर भी गुस्सा उतारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी बेगूसराय में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बक्सर में 35 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 35 डिग्री, पूर्णिया में 35.3 डिग्री, भागलपुर में 33.8 डिग्री, गया में 33 डिग्री, पटना में 35.2 डिग्री, दरभंगा में 36 डिग्री, अररिया में 33.5 डिग्री, किशनगंज में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें