फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास, आग से झुलसे शख्स की हालत नाजुक; आरोपी घर छोड़कर फरार

Tue, 25 Jun 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: कुढ़नी थाना के प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो परिवारों में जमीन विवाद चल रहा है। देर रात एक शख्स को जलाने का प्रयास किया गया है। अभी पीड़ित का इलाज एसकेएमसीएच मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास। पीड़ित को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। यह घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशोपुर पदमौल की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी घर को छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दो भाई रमेश भगत और दिनेश भगत में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों में लगातार मारपीट हुआ करती थी। देर रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे रमेश भगत (60) को वहां पहुंचे तीन-चार लोगों ने चंगेली में आग लगाकर मुंह और देह दबाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। चीख को सुन परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह से रमेश भगत की जान बचाई। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रमेश भगत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला जिला कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशोपुर पदमौल मार्ग स्थित फतेपुर पुल के पास की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पीड़ित रमेश भगत के बेटे जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे चाचा द्वारा कई माह से मेरी जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट की जा रही थी। अब इतनी ज्यादा हद बढ़ गई तो देर रात को चाचा दिनेश भगत कई लोग के साथ में आए थे और आग लगाकर पिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। हम पिता की आवाज सुन दौड़ पड़े तो देखा कि उनके शरीर पर चंगेली से ढक कर मारने के लिए आग लगाई गई थी। उसके बाद किसी तरह उनको बचाकर अस्पताल लाए हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हमारा नया घर बन रहा है, जिसको लेकर के चाचा नाराज हैं।
विज्ञापन

 
पूरे मामले में कुढ़नी थाना के प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो परिवारों में जमीन विवाद चल रहा है। देर रात एक शख्स को जलाने का प्रयास किया गया है। अभी पीड़ित का इलाज एसकेएमसीएच मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, छापामारी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें