फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा; एक की मौके पर ही मौत, दोस्त गंभीर घायल

Tue, 04 Feb 2025 09:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बाजार जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक दिलीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बिंदा गांव के दो युवक बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में हरिनारायण महतो के बेटे दिलीप कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
 
जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में मातम पसर गया। दिलीप के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही मुशहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें