मुजफ्फरपुर जिले के एक घर में ब्लास्ट होने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ये धमाका किस चीज से किया गया है और कैसे किया गया, इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
बता दें कि घटना पारु थाना क्षेत्र के बाड़ा दाउद गांव की बताई गई है। जहां गांव के रहने वाले ग्रामीण अंजनी कुमार सिंह के घर में अज्ञात लोगों ने बम लगाकर गैस सिलिंडर खोल दिया। वही, जिसके बाद से उसके घर में आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुई है। वहीं, इस घटना से परिजन दहशत में हैं।
बताया गया है कि घटना देर रात को करीब 2:30 से तीन बजे के बीच में की बताई गई है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पारु थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घटना को लेकर के सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि हमारे पूरे परिवार की हत्या करने की एक बड़ी साजिश रची गई थी। इसमें आरोपियों के द्वारा घर में बम लगाया गया था, किंतु हम लोग बच गए हैं।
घटना को लेकर मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि पारु थाना क्षेत्र के एक गांव बड़ा दाउद में घटना की जानकारी मिली है। इस घटना के पीछे आपसी विवाद होने की बात हो सकती है। वहीं, घटना के कारण की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके से कुछ बिजली के वायर मिले हैं, जिसको घर की रसोई में घरेलू गैस सिलिंडर से कनेक्ट किया गया था। बम को फोड़े जाने के जैसे कोई भी यहां मैटेरियल नहीं मिले हैं। कुछ यहां पत्थर और घरेलू बिजली के वायर मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।