फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छोटे भाई का छेका कर लौट रहे बड़े भाई को कार ने रौंदा; मौके पर मौत, चाचा गंभीर, गम में बदली खुशी

Wed, 27 Nov 2024 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक सड़क हादसे ने एक परिवार के खुशी के माहौल को चंद मिनटों में मातम में बदल दिया। यहां छोटे भाई का छेका कर चाचा के साथ लौट रहे बड़े भाई को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई और चाचा गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
छेका से लौट रहे चाचा-भतीजे को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छोटे भाई की शादी में शामिल होने आए बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब दोनों छेका (सगाई की रस्म) से लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 
छेका करके लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना औराई थानाक्षेत्र के बेडौल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय सहनी के रूप में हुई है, जो चेन्नई में पेंटिंग का काम करते थे। वह अपने छोटे भाई की शादी के लिए गांव आए थे। घायल व्यक्ति 43 वर्षीय पप्पू सहनी हैं, जो अजय के चाचा हैं। दोनों सगाई की रस्म (छेका) खत्म कर देर रात घर लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
 
मौके पर मौत, गंभीर घायल पटना रेफर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू सहनी को गंभीर हालत में पहले मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
वाहन जब्त, पर चालक फरार
घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 
इधर, अजय सहनी के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियों के बीच यह हादसा परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया है। परिजनों ने बताया कि अजय कुछ दिनों पहले ही चेन्नई से लौटे थे और शादी की तैयारियों में व्यस्त थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें