फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: युवक के मुंह में गोली मारकर फरार हुए बदमाश, देर रात पार्टी के लिए दोस्त ले गए थे बुलाकर

Sat, 19 Oct 2024 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: एसडीपीओ ने बताया कि युवक के साथ पहले फाइटर से मारपीट की गई और फिर मुंह में गोली मारी गई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में युवक विनय कुमार (26) के साथ पहले जमकर मारपीट की गई। फिर उसके मुंह में गोली मार दी गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विनय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
देर रात दोस्त बुलाकर ले गए थे पार्टी के बहाने
जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार बेंगलुरु में मजदूरी करता है। घटना की शुरुआत तब हुई जब देर रात को उसके कुछ जान-पहचान वाले दोस्त बुलाकर ले गए। विनय की मां ने बताया कि दोस्तों ने उसे पार्टी का बहाना बनाकर घर से बुलाया था। कुछ देर बाद पता चला कि विनय के साथ मारपीट की गई और उसे गोली मारी गई।

विज्ञापन

 
आपसी विवाद का शक
घायल के परिजन और पुलिस दोनों ही इस घटना को आपसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
 
घायल की हालत नाजुक, जांच जारी
विनय के परिजनों के अनुसार, घटना घर से महज चंद कदम की दूरी पर हुई। पुलिस ने मामले में शामिल सभी संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि युवक के साथ पहले फाइटर से मारपीट की गई और फिर मुंह में गोली मारी गई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों के बीच डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस टीम लगातार मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें