फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेंगलुरु से घर लौटे युवक की संदिग्ध मौत, सुबह टहलने निकला था; घर से 250 मीटर दूर मिला शव

Sun, 24 May 2026 02:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बांसवाड़ी से 25 वर्षीय युवक गुलशन कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। वह सुबह टहलने निकला था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत वासुदेव गांव की है, जहां रविवार सुबह एक बांसवाड़ी में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करता था और कुछ दिनों पहले ही घर आया हुआ था।
विज्ञापन


सुबह टहलने निकला था युवक
परिजनों के अनुसार, गुलशन रविवार अहले सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर से करीब 250 मीटर दूरी पर स्थित एक बांसवाड़ी में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के पिता रमाशंकर मिश्र ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। इसके बाद घटना की सूचना मनियारी थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   बकाया रुपये लेने निकला युवक तीन दिन बाद मक्के के खेत में मृत मिला, सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें