फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Fri, 29 May 2026 04:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के एनएच-28 स्थित गोबरसही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 27 वर्षीय ऋषिकेश कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के लिए निकला था।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित गोबरसही चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ढोली गांव निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में

घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के ढोली गांव निवासी 27 वर्षीय ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई।

ट्रक चालक फरार

परिजनों के मुताबिक ऋषिकेश कुमार एक निजी कंपनी में काम करता था और रोज की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कंपनी की मीटिंग के लिए वह जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

जल्द होने वाली थी मृतक की शादी

परिजनों ने बताया कि ऋषिकेश कुमार की शादी तय हो चुकी थी और इसी साल नवंबर में विवाह होने वाला था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें