फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पति की मौत के बाद पत्नी पर दोस्त के साथ फरार होने का आरोप, भाई ने पुलिस को बताया पूरा मामला

Sun, 25 Oct 2026 02:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज के दौरान 28 वर्षीय सुबोध कुमार की 24 अक्टूबर 2026 को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और गांव के एक दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज के दौरान 28 वर्षीय सुबोध कुमार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर एक दोस्त के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। सुबोध के भाई विनोद कुमार यादव ने पत्नी और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। परिजनों का दावा है कि विरोध करने पर सुबोध के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पांच महीने पहले हरियाणा जाने के दौरान बढ़ीं नजदीकियां

मृतक के भाई विनोद कुमार यादव के अनुसार, करीब पांच महीने पहले गांव का ही एक दोस्त सुबोध और उसकी पत्नी को काम करने के लिए हरियाणा लेकर गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वहां काम करके सुबोध अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेगा। विनोद का आरोप है कि हरियाणा में रहने के दौरान सुबोध की पत्नी और उसके दोस्त के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। परिजनों के अनुसार, हरियाणा में सुबोध के घायल होने के बाद उसकी पत्नी और वही दोस्त उसे मुजफ्फरपुर लेकर आए थे। परिवार का आरोप है कि इस दौरान सुबोध के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण वह घायल हो गया।

पहले निजी अस्पताल में कराया भर्ती, फिर छोड़कर जाने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुजफ्फरपुर लाने के बाद सुबोध को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे छोड़कर उसकी पत्नी और दोस्त के फरार होने का दावा किया गया है। सुबोध की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, सुबोध का 18 अक्टूबर 2026 से इलाज चल रहा था। परिवार के लोग उसके ठीक होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि सुबोध के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही उसकी पत्नी अपने दोस्त के साथ चली गई। युवक की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

भाई ने पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम

मामले में सुबोध के भाई विनोद कुमार यादव ने एसकेएमसीएच पुलिस चौकी में अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने अपने भाई की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के साथ-साथ उसकी पत्नी और दोस्त पर लगाए गए आरोपों की जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन

एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि मृतक के भाई का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बयान संबंधित थाने को भेजा जाएगा, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें