फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी बोली- सुबह खाना मांगा था, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 20 Jun 2026 08:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मझौलिया गांव में 23 वर्षीय मो. परवेज अंसारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी जूली खातून ने बताया कि सुबह परवेज ने खाना मांगा था और इसके बाद कमरे में चले गए थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में एक 23 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मझौलिया खेतल निवासी मो. परवेज अंसारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पत्नी ने बताया- सुबह खाना मांगने आए थे

मृतक की पत्नी जूली खातून ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पति उन्हें जगाने आए थे और कहा था कि उन्हें भूख लगी है, खाना दे दो। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। उन्होंने बताया कि परवेज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था। जूली ने कहा कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद परवेज उनके मायके में ही रह रहे थे। पत्नी ने भावुक होकर कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके पति ऐसा कदम उठा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज वह पूरी तरह टूट गई हैं क्योंकि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मौत के असली कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि एक घर के कमरे में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, इसलिए मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें