मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग शास्त्री नगर मोहल्ले में एक बंद कमरे से महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका की पहचान अनिल कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी के रूप में हुई है।
बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद से मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना को लेकर मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि अनिल राम और उनकी पत्नी काम करते थे। इसी दौरान ऊषा देवी की तबीयत खराब रहने लगी थी। आज पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है और उनके पति वहां मौजूद नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसडीपीओ ने क्या बताया?
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि एक महिला का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर शव पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की बीमारी के कारण मौत होने की आशंका है। कमरे से डॉक्टर के इलाज का पुर्जा भी मिला है।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें
हालांकि, कमरे का दरवाजा बाहर से किन परिस्थितियों में बंद था, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत