फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक घंटे की बारिश में डूबा मुजफ्फरपुर, समाहरणालय से लेकर मोहल्लों तक जलजमाव; नगर निगम के दावे फेल

Wed, 13 Aug 2025 03:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

 Bihar: सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड, धर्मशाला चौक, मोतीझील, जुरन छपरा, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय रोड, ब्रह्मपुरा रोड, सिकंदरपुर रोड, बैंक रोड, इस्लामपुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। समाहरणालय परिसर, डीएम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रोड और डीटीओ कार्यालय रोड पर भी जलजमाव हो गया।
विज्ञापन
बारिश में डूबा शहर जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार सुबह हुई महज एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर का कोना-कोना पानी में डूब गया। यहां तक कि आला अधिकारियों के दफ्तर और समाहरणालय परिसर भी जलजमाव से अछूते नहीं रहे।

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड, धर्मशाला चौक, मोतीझील, जुरन छपरा, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय रोड, ब्रह्मपुरा रोड, सिकंदरपुर रोड, बैंक रोड, इस्लामपुर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। समाहरणालय परिसर, डीएम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रोड और डीटीओ कार्यालय रोड पर भी जलजमाव हो गया। प्रसिद्ध माता संतोषी मंदिर में भी पानी घुस गया, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर जमकर भड़ास निकाली। उनका कहना है कि हर साल जलजमाव से निजात दिलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन नतीजा शून्य है।

विज्ञापन


पढ़ें: जहानाबाद में बारिश के बीच 1100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, युवाओं ने पेश की मिसाल

राजीव कुमार, जो बारिश के समय ड्यूटी पर जा रहे थे, उन्होंने बताया कि गाड़ी पानी में फंस गई और बंद हो गई। यह हर साल की कहानी है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ कागजी काम हो रहा है। स्थानीय नागरिक विनोद शाह बोले कि मुजफ्फरपुर में बारिश हो और पानी न लगे, यह संभव नहीं। नगर निगम बस अपनी कमाई में लगा है, जनता की परेशानी से उसे कोई मतलब नहीं। धर्मशाला चौक पर घड़ी की दुकान चलाने वाले मोहम्मद कमालुद्दीन ने कहा कि पानी भरने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं, कारोबार ठप है। यह समस्या हर साल होती है, अब तो उम्मीद भी खत्म हो गई है। लोगों का कहना है कि जलजमाव से सड़कों पर ऑटो और टोटो भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे कई लोग सिर पर बोझ ढोकर पैदल जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें