फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया चोर, बंधक बनाकर पुलिस को सौंपा; शोर करने पर महिला के साथ की थी मारपीट

Wed, 18 Mar 2026 11:37 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसे चोर को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अरविंद कुमार दास के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर। - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के चकवा जगदीशपुर गांव में देर रात चंद्रदेव राम के घर में घुसे चोर को घरवालों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वह घर के पीछे टाटी के पास छिपा हुआ था। इसी दौरान गृहस्वामी की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और बांधकर रखा गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पकड़े गए आरोपी को लोगों ने जमकर फटकार लगाई।

आंगन में बांधकर चोर को किया गया काबू

विज्ञापन

मामले को लेकर गृहस्वामी की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वे खाना खाकर सो रही थीं। रात करीब साढ़े दस बजे घर में खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि घर के टाट के पास एक चोर खड़ा है। हल्ला करने पर चोर उनके पास आ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बांधकर आंगन में बैठाया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: इस एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन तक लावारिस पड़ा रहा बैग; जानें कैसे पकड़ में आया मामला?

आरोपी की पहचान नवानगर निवासी अरविंद कुमार दास के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता है। इस पूरे मामले में साहेबगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अरविंद कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चोरी के संदेह में पकड़ा युवक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें