फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कांटी के पोखर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई गई आशंका

Sun, 22 Jun 2025 01:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकलवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।
विज्ञापन
तालाब में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांटी थाना क्षेत्र के कुशी गांव स्थित पोखर में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कांटी थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय निवासी दिलजीत गुप्ता ने बताया कि सुबह तालाब में एक युवक का शव उपलाता हुआ दिखाई दिया। शव देखने पर लगा कि युवक बाहरी है, वह हमारे गांव या आस-पास का नहीं लगता। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है। 

विज्ञापन


पढ़ें: सुलभ शौचालय संचालक निकला शराब तस्कर, कोर्ट परिसर से विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार

कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकलवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि युवक की पहचान के लिए जिले के विभिन्न थानों में शव की तस्वीरें सर्कुलेट कराई जा रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद से गांव और आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें