फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने ली 16 माह के मासूम की जान, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

Tue, 10 Mar 2026 08:00 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 16 माह के मासूम कार्तिक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रफ्तार का कहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 16 माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के कटरा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव इलाके की बताई जा रही है। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक कुमार, पिता संजय कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

बच्चे की मौके पर ही गई मौत

विज्ञापन

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कार्तिक कुमार अपने घर के पास बरामदे पर बहन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बरामदे के पास पहुंच गई और मासूम कार्तिक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तुरंत कटरा थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने गाड़ी और चालक को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वहीं चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनंत सिंह के करीबी सूरजभान के पिता की हत्या के पीछे कौन? गुत्थी सुलझानी में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में कटरा थाना की पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें