फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत; एक महिला सहित तीन घायल

Mon, 02 Feb 2026 10:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक बच्चा और एक युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के भसौण चौक के पास उस वक्त हुआ, जब दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी मोहम्मद रिजवान (24) और वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के बेला दरगाह गांव निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन (23) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में मोहम्मद सहबान (22), गुंजा खातून (20) और एक बच्चा शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति

एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

आमने-सामने की भिड़ंत में यह हादसा हुआ-टीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में यह हादसा हुआ है। घटना में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है, जबकि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घायलों को इलाज के लिए ले जाते परिजन व पुलिस कर्मी।

 

राहत बचाव कार्य में जुटे लोग।

 

अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन व अन्य लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें