फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में लापता नवविवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 10:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 23 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू कुमारी का शव बंद पड़े ईंट भट्ठे से मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुई एक नवविवाहिता का शव सोमवार को एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय खुशबू कुमारी, पति बिट्टू राम, के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता विनोद राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 फरवरी 2025 को पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव निवासी बिट्टू राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। सोमवार को बेटी के ससुराल से करीब 500 मीटर दूर एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास बोरी से ढका हुआ शव मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा में लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, बड़ा हादसा टला; 150 यात्री सुरक्षित

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव पर यूरिया डाला गया था, ताकि वह जल्द गल जाए। हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफएसएल जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें