फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, बड़ा हादसा टला; 150 यात्री सुरक्षित

Mon, 29 Jun 2026 10:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की उड़ान का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। पायलट की सूझबूझ से करीब 150 यात्रियों की जान बच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए। तकनीकी जांच जारी है, जबकि विमान खड़े रहने से एक इंडिगो उड़ान को पटना डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की उड़ान की लैंडिंग के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। रनवे पर उतरते ही विमान का एक टायर फट गया। उस समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित नियंत्रित कर रनवे पर रोक लिया गया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, टायर फटने के बाद क्षतिग्रस्त पहिया कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा। इससे विमान के भीतर बैठे यात्रियों को तेज झटके और कंपन महसूस हुए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। इसके बाद विमान को एप्रन पर ले जाकर खड़ा किया गया, जहां स्पाइसजेट के इंजीनियरों ने तकनीकी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कहां मिलेंगे? पिता नीतीश कुमार से अलग आवास में गृह प्रवेश पूजन किया

विमान के लंबे समय तक एप्रन पर खड़े रहने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई। इसी वजह से दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की एक उड़ान को एप्रन पर जगह नहीं मिलने के कारण पटना डायवर्ट करना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर हवाई परिचालन बहाल किया गया।

दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच स्पाइसजेट के इंजीनियर कर रहे हैं। जांच पूरी होने और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें