फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अचानक टूटा गंडक कैनाल का तटबंध, गांव की ओर दौड़ा पानी; खेत डूबे, असामाजिक तत्वों पर शक

Tue, 21 Jul 2026 07:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के तिरहुत वैशाली गंडक कैनाल का तटबंध टूटने से नहर का पानी तेजी से खेतों और गांव की ओर फैल गया। जल संसाधन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में तटबंध को असामाजिक तत्वों द्वारा काटे जाने की आशंका जताई गई है।
 
विज्ञापन
गंडक कैनाल का तटबंध टूटने के बाद गांव में फैला पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर पट्टी के पास तिरहुत वैशाली गंडक कैनाल का तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेजी से गांव और आसपास के खेतों की ओर फैलने लगा। देखते ही देखते कई एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र में वैशाली कैनाल के 48 आरडी के पास करीब 60 फीट हिस्से में तटबंध टूट गया। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लेकर तटबंध की मरम्मत के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


कुछ ही देर में खेतों में भर गया पानी
तटबंध टूटने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। नहर का पानी आसपास के खेतों में घुस गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय ग्रामीण मुनि लाल भगत ने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर तटबंध टूट चुका है। उस समय भी धान और अन्य खरीफ फसलें बर्बाद हो गई थीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।

असामाजिक तत्वों द्वारा तटबंध काटने की आशंका
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में करीब 50 से 60 फीट हिस्से में तटबंध टूटा पाया गया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि तटबंध को असामाजिक तत्वों द्वारा काटा गया है। नहर में पानी का दबाव अधिक नहीं था और तटबंध पहले से भी क्षतिग्रस्त नहीं था। हालांकि, इस पहलू की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'विधायक समेत हर आदमी का चमड़ा उतरवा कर जूता बनवा लीजिए'- RJD विधायक क्यों बोले? दाखिल-खारिज विधेयक पास
विज्ञापन


शाम तक मरम्मत पूरी करने का दावा
सहायक अभियंता ने बताया कि तटबंध की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। साथ ही पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शाम तक तटबंध की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी, जिससे आगे नुकसान को रोका जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें