फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: इस शहर में सड़क पर मिले धार्मिक पुस्तक के फटे पन्ने: गुस्साए लोगों की जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 10 Oct 2026 08:55 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कल्याणी रोड पर धार्मिक पुस्तक के फटे पन्ने मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने एक युवक पर पन्ने फाड़कर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और युवक को हिरासत में लिया।

 

विज्ञापन
धार्मिक पुस्तक के पन्ने मिलने से उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी रोड के पास सड़क पर धार्मिक पुस्तक के कई फटे पन्ने मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी बताए जा रहे युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवक छत से धार्मिक पुस्तक के पन्ने फाड़कर नीचे फेंक रहा था। लोगों ने युवक को चिह्नित करने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर फैलने के साथ ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फर्जी जमीन म्यूटेशन का मामला: निलंबित सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, विधायक समेत नौ पर आरोप

मामले की सूचना मिलने पर एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

एसडीपीओ ने क्या कहा?
एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर धार्मिक पुस्तक के पन्ने पड़े मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोगों में काफी आक्रोश था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने ऐसा किया है। पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें