फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: हरितालिका तीज की धूम, बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; शिवालयों में जुटीं व्रती महिलाएं

Mon, 14 Sep 2026 03:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

हरितालिका तीज व्रत को लेकर सोमवार को मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम समेत शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
हरितालिका तीज व्रत के दौरान पूजा करती हुई महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में बड़ी धूमधाम से हरितालिका तीज व्रत मनाया जा रहा है। सोमवार, 14 सितंबर को देश भर में पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला तीज व्रत मनाया जा रहा है। सुबह से ही व्रती पूजा करने के लिए शहर के अलग-अलग शिवालयों में पहुंचीं। इस दौरान पूरा मंदिर महिला व्रतियों से पट गया है।

आपको बता दें कि ज्योतिष और हिंदू धर्म की परंपरा के तहत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया एवं चतुर्थी एक ही दिन होने के कारण इस वर्ष तीज और गणेश चतुर्थी व्रत चौथ व्रती एक ही दिन कर रही हैं। इस बार 14 सितंबर, सोमवार को हरितालिका तीज का यह पवित्र व्रत रखना बेहद शुभ माना जा रहा है। महिलाओं के अलावा पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि यह व्रत अपनी संतान के साथ अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्य प्राप्ति के लिए किया जाता है। आज यह पर्व विशेष नक्षत्र में मनाया जा रहा है। हरितालिका व्रत कुंवारी के अलावा विवाहित और नवविवाहित महिलाओं द्वारा माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ रखा जाता है।

हरितालिका तीज व्रत को लेकर मुजफ्फरपुर का बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर श्रद्धालुओं से पट गया है। इस दौरान महिला व्रतियों ने बताया कि यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण है और इसे हम पूरा परिवार यहां आकर मनाते हैं। इसके लिए पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहता है। दूर-दराज से आए भक्तों से आज बाबा गरीबनाथ मंदिर पट गया है और भक्त अपने-अपने पुरोहितों के द्वारा पूजन-पाठ करवा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: हथियार के बल पर युवक का अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया; नग्न हालत में मिला पीड़ित

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत आज से नहीं, बल्कि पौराणिक कथा में इसका वर्णन मिलता है। यह व्रत महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, विशेषकर पति के लिए रखे जाने वाले व्रतों में से एक है। भगवान शिव के लिए खुद माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था और तभी से तीज व्रत रखने का रिवाज है। आज लाखों की संख्या में महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखा गया है। इसका विशेष फल महिलाओं को मिलता है। उनके परिवार में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में शांति रहती है। यह व्रत 24 घंटे का होता है और इसे महिलाओं द्वारा रखा जाता है।

हरितालिका तीज व्रत

 

हरितालिका तीज व्रत

 

हरितालिका तीज व्रत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें