फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू; जानें

Mon, 03 Mar 2025 12:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: अग्निशमन विभाग के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन पानी के विभिन्न स्रोतों से जोड़कर उसे बुझाने में सफलता मिली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
भीषण आग में घर जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव में देर रात अचानक एक घर में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, लेकिन जैसे ही तेज़ चिंगारी और धुएं की आवाज़ सुनी, वे तुरंत घर से बाहर निकल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलने लगा। परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू से बाहर हो गए, तो उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में प्रवेश करने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से अंदर घुसकर आग बुझाई।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन पानी के विभिन्न स्रोतों से जोड़कर उसे बुझाने में सफलता मिली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें