सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा।
मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 पर सकरा थाना क्षेत्र में । मंगलवार की देर रात एक ट्रक की ठोकर से बिहार पुलिस के एसआई की मौत हो गई। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बघनगरी गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मधुबनी जिले में एसआई के पद पर पदस्थापित थे और किसी काम के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आए हुए थे।
आईडी कार्ड से हुई मृतक की पहचान
यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग पर मारकन चौक के निकट मंगलवार रात की है। बताया गया है कि एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एसआई ओम प्रकाश मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उनके पास से मिले बिहार पुलिस के आईडी कार्ड से उनकी पहचान की गई।
घर लौटते समय हुआ हादसा
वे सकरा प्रखंड के जगदीशपुर बघनगरी गांव के निवासी थे। बताया गया कि वे मधुबनी जिले में एसआई के पद पर कार्यरत थे और किसी काम से मुजफ्फरपुर गए थे। इसी दौरान वे मुजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, सीएम पर भी किया हमला; जानिए वजह
ट्रक चालक मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्री हैं। बताया गया कि वे अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।