फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चंद सेकेंड की देरी ने बचा ली कई जिंदगियां, सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर; फैला आक्रोश

Sun, 21 Jun 2026 09:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के न्यू बाईपास फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। कार 15 फीट नीचे खड्डे में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिवार पहले ही कार से उतर चुका था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू बाईपास फोरलेन पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मधुबनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर करीब 15 फीट नीचे खड्डे में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार परिवार चेन्नई से अपनी बुजुर्ग मां का इलाज कराकर दरभंगा लौट रहा था। यात्रा के दौरान महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और महिला को थोड़ी दूरी पर ले जाकर संभालने लगे।

कुछ ही सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर
इसी दौरान पटना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी। हालांकि वह वाहन किसी तरह आगे निकल गया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी आई-10 कार और एक बाइक से जा टकराया।
विज्ञापन


टक्कर के बाद कार हवा में उछलते हुए सड़क किनारे बने खड्डे में जा गिरी। हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें कोई सवार नहीं होने के कारण जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद मचा अफरातफरी का माहौल
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार सवार परिवार के लोग हादसा देखकर दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खड्डे से बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कार खाली होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें