फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग

Fri, 31 Jul 2026 07:53 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मणटोली में 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल मनीष कुमार सिसका का शव उनके किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सॉफ्टवेयर कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणटोली में संदिग्ध परिस्थितियों में सॉफ्टवेयर का कार्य करने वाले एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मृतक शख्स की पहचान 45 वर्षीय मनीष कुमार सिसका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खगड़िया जिले के जमालपुर के रहने वाले थे। वह पेशे से सॉफ्टवेयर का काम करते थे। वह करीब 20 वर्षों से किराए के कमरे में रह रहे थे। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले में मृतक के बड़े भाई बबलू सिसका ने बताया, 'मुझे कॉल आया कि मनीष की मौत हो गई है, आप जल्दी घर पर आएं। इसके बाद मैं भागते हुए घर पहुंचा तो देखा कि मेरा भाई बेड पर लेटा हुआ था।'

परिवार में छाया मातम
मृतक के बड़े भाई बबलू सिसका ने कहा कि उनका पूरा परिवार पिछले करीब 40 वर्षों से मुजफ्फरपुर शहर के अलग-अलग मोहल्लों में किराए के मकान में रह रहा है। उनका भाई सॉफ्टवेयर का काम करता था, जबकि वह स्वयं सूतापट्टी इलाके में कपड़े का कारोबार करते हैं। घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विवाहिता की मौत पर बवाल! शव लेकर अंतिम संस्कार जा रहे थे ससुराल वाले, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थाना के दारोगा मो. रियाज रिजवी ने बताया कि कमरे में एक शख्स का शव मिला है, जिसकी पहचान मनीष कुमार सिसका के रूप में की गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है। इस मामले में परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें