दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन तथा मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक एनएच-28 के पास का है।
यह भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तेज रफ्तार पिकअप वैन घर में घुसी, महिला की मौत;नाराज ग्रामीणों ने जाम की सड़क
जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित पिकअप वैन ने अपना नियंत्रण खो दिया था। इस दौरान उसने एक के बाद एक कई बाइक सवारों को रौंद डाला और उसके बाद डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही पिकअप वैन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। फिर सामने से जा रही कई बाइकों को लगातार टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक पिकअप के नीचे फंस गई, जिससे वाहन डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भाग रहे पिकअप चालक को पकड़कर जमकर के पिटाई कर दी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर, कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि मोतिहारी रोड के नरसंडा चौक के पास एक बेकाबू पिकअप वैन ने एक साथ कई बाइकों को टक्कर मारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर तुरंत पहुंची। फिर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों को बहुत ज्यादा गंभीर चोट आई है और मौके पर से पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही मौके से चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar: SIT सीतामढ़ी के 12 छात्रों ने गेट परीक्षा 2025 की क्वालीफाई, कुमारी समृद्धि को मिली ऑल इंडिया रैंक 1572