मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार मीनापुर के चकजमाल गांव निवासी तीन युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक से अपने दोस्त के ससुराल मीनापुर पांडेय टोला जा रहे थे। इसी दौरान बासुदेव छपरा स्थित राजदेवी स्थान के पास एक अज्ञात पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजू कुमार (25 वर्ष, पिता नागेंद्र पासवान, वार्ड संख्या 13) और कुंदन कुमार (19 वर्ष, पिता शत्रुध्न ठाकुर, वार्ड संख्या 14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड्डू कुमार (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।